फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पिटाई से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी रमेश की झांसी में उपचार के दौरान मौत के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने तत्काल शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इसके बाद सायंकाल शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ।
इस संबंध में मृतक की पत्नी जसोदा ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में बताया कि 16 अक्टूबर 2023 को उसके पति को आरोपियों ने बहाने से बुलाकर पीटा था। इसके बाद घसीटते हुए घर ले गए। उस समय पुलिस ने मौके पर जाकर मेरे पति को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया था। तब से पति का गम्भीर चोटों के कारण उपचार चल रहा था। झांसी में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पीड़िता ने आरोपियों पर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। इसकी जानकारी के बाद पुलिस ने तत्काल शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सायंकाल जब मृतक का शव गांव में आया तो तालबेहट, पूराकलां और बार पुलिस की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार हुआ। सीओ तालबेहट आशीष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
घटना के समय पुलिस पर लगे थे आरोप
जिस समय यह मारपीट की घटना हुई थी उस समय भी पीड़िता ने कोतवाली में पदस्थ एक उपनिरीक्षक पर कई आरोप लगाए थे। इसके बाबजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने के कारण जिला मुख्यालय पर धरना भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें