फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी की साड़ी से लगाई फांसी: देवर ने पहले किया भाई की पत्नी को लहूलुहान, फिर कर ली आत्महत्या

Fri, 21 May 2021 11:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

बंटी कुशवाहा (22) गुरुवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे अपने चचेरे भाई के घर गया था। वहां उसका चचेरे भाई आशाराम की पत्नी सुनीता कुशवाहा (22) से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उसने धारदार हथियार से भाभी सुनीता के गले पर वार कर दिया। 
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना में एक युवक ने विवाद होने पर पहले अपनी भाभी को गले में धारदार हथियार मारकर लहूलुहान कर दिया, इसके बाद उसी के घर में उसी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। महिला युवक के चचेरे भाई की पत्नी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौबयाना में नंबर एक स्कूल के पीछे निवासी बंटी कुशवाहा (22) पुत्र भगवानदास कुशवाहा गुरुवार की शाम को करीब साढ़े छह बजे मोहल्ले में ही अपने चचेरे भाई के घर गया था। वहां उसका चचेरे भाई आशाराम की पत्नी सुनीता कुशवाहा (22) से किसी बात को लेकर  कहासुनी हो गई। इस पर उसने धारदार हथियार से भाभी सुनीता के गले पर वार कर दिया, जिससे वह भागी लेकिन घर के बाहर निकलने से पहले ही बेहोश होकर गिर पड़ी।  

इसके बाद बंटी कुशवाहा ने कमरे में जाकर भाभी की साड़ी से बल्ली के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुनीता को बेहोश देखकर मोहल्ले वालों ने उसके देवर कृष्ण मुरारी को फोन लगाकर झगड़ा होने की बात कहकर बुलाया। वह तत्काल  मौके पर पहुंचा  और खून से लथपथ भाभी को उठाकर उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं अन्य परिवारजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए और खून के निशान देखकर कमरे में पहुंचे तो वहां बंटी कुशवाहा का शव साड़ी पर फंदे पर लटक रहा था। यह देख परिजनों ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सुनीता के पति आशाराम ने बताया कि बंटी और सुनीता का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था, जिस पर बंटी ने उसकी पत्नी सुनीता के गले पर धारदार हथियार से वार किया, फिर घबराकर फांसी लगा ली होगी। उनमें झगड़ा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सुनीता से बात करने पर ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें