फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: रात को खाने के बाद सो गया युवक, सुबह पेड़ पर शव लटकता देख परिजनों के उड़े होश

Tue, 15 Jun 2021 12:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

युवक ने मानसिक बीमारी से तंग आकर रविवार की देर रात गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मऊमाफी में एक युवक ने मानसिक बीमारी से तंग आकर रविवार की देर रात गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ग्राम मऊमाफी निवासी कृपाल (25) रविवार की रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया। रात में उसे करीब 12 बजे तक सोता देखा गया। सुबह जब परिजन उठे तो कृपाल घर में नहीं मिला। जिस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन घर में वह कहीं नहीं दिखा तो परिजनों ने गांव में जाकर खोजबीन की। 

कृपाल का शव घर से तीन सौ मीटर दूर गांव से बाहर एक आम के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। जिस पर परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई अनिल ने बताया कि कृपाल करीब डेढ़ माह से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसका उपचार ग्वालियर में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें