फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेते नहर में गिरी बालिका, बेटी को बचाने कूदे पिता की दर्दनाक मौत

Thu, 12 Mar 2020 07:06 PM IST
झांसी ब्यूरो झांसी ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
नहर में बहे आदित्य टडैया को बाहर निकाला गया। - फोटो : self
विज्ञापन

ललितपुर के थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंदरगुढ़ा से निकली जाखलौन पंप केनाल के किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक बालिका नहर में गिर गई। पुत्री को बचाने के लिए पिता नहर में कूद गया। बच्ची को तो बचा लिया गया, लेकिन पिता की पानी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


सेल्फी लेने के दौरान बेटी का पैर फिसला

थाना कोतवाली के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी आदित्य उर्फ अंशु टडैया (39) पुत्र अशोक टडैया बुधवार को दोपहर में अपने परिवार के साथ ग्राम जाखलौन के पास बंदरगुढ़ा घूमने गए थे। इसी दौरान यहां से निकली जाखलौन पंप केनाल के पास नहर के किनारे घूमते समय आदित्य की नौ वर्षीय पुत्री अनाया मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगी। अचानक अनाया का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी। यह देख पिता आदित्य अपनी पुत्री को बचाने के लिए पानी से लबालब नहर में कूद गए, लेकिन वह तैरना नहीं जानते थे। इस कारण वह नहर में बहने लगे। पास में मौजूद कुछ राहगीरों ने घटना देखी तो तत्काल नहर में कूूदकर बालिका अनाया को बचा लिया, लेकिन तब तक आदित्य टडैया लापता हो गए।

नहर बंद कराकर बाहर निकाला 

जानकारी मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और नहर बंद कराकर आदित्य को बेसुध अवस्था में घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर के पानी से बाहर निकलवाया। परिजन जान बचने की उम्मीद में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक आदित्य दो भाइयों में छोटे थे। उनकी एक ही पुत्री है। वह सोने-चांदी के कारोबारी थे।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आदित्य सोने-चांदी के कारोबारी थे, इसलिए बाजार के कई व्यापारी व मिलने जुलने वाले भी एकत्रित हो गए और सभी की आंखें नम थीं। 

तीन माह पूर्व इसी नहर में कार गिरने से हुई थी शिक्षिका व छात्रा की मौत

तीन माह पूूर्व 28 दिसंबर 2019 को इसी नहर में एक कार गिरने से कार चालक शिक्षिका और छात्रा की मौत हो गई थी। उस समय मोहल्ला जुगपुरा निवासी शिक्षिका विभा चौधरी अपने सूबेदार पति व चार छात्र-छात्राओं के साथ बंदरगुढ़ा कार से घूमने गई थीं। बंदरगुढ़ा से लौटने के दौरान कार घुमावदार नहर में गिर गई थी, जिससे विभा चौधरी की नहर में डूबने से मौत हो गई थी और एक छात्रा नीतू कुशवाहा नहर में बह गई थी। अन्य छात्राओं को सूबेदार ने बचा लिया था। छात्रा नीतू का शव उसी रात को बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें