फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: पुरानी रंजिश में 24 वर्षीय युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Tue, 02 Nov 2021 11:23 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर 24 वर्षीय पवन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना पुरानी रंजिश के मामले को लेकर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र के गांव सुकलगुआं में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर 24 वर्षीय पवन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना पुरानी रंजिश के मामले को लेकर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी निखिल पाठक व एएसपी गिरजेश कुमार रात करीब 9 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें