फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: किसानों से कर्ज वसूली के लिए जमीन की नीलामी के नोटिस पर टिकैत ने जताई आपत्ति

Tue, 02 Nov 2021 10:05 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

अफसरों के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए टिकैत ने कहा कि पूरे देश में जमीन की नीलामी पर रोक लगी है। इसलिए जनपद में किसी किसान की जमीन नीलाम न हो इस बात का ख्याल रखा जाए। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में भूमि विकास बैंक द्वारा जिले में करीब 200 किसानों से कर्ज वसूली के लिए जमीन की नीलामी के नोटिस जारी होने पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जमीन की नीलामी पर रोक लगी है। इसलिए जनपद में किसी किसान की जमीन नीलाम न हो इस बात का ख्याल रखा जाए। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम सहित अफसरों के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने किसानों की खाद समस्या का स्थायी समाधान कराए जाने और कालाबाजारी पर रोक लगाकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें