फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालवा तीन व श्रीधाम साढ़े छह घंटे देरी से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे की तरफ से तकनीकी काम होने के चलते बुधवार को ललितपुर में ठहराव वाली डाउन रूट की पांच ट्रेनें घंटों देरी से आईं, इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस बुधवार रात्रि 2:42 बजे आनी थी, लेकिन पौने छह घंटे देरी से सुबह 8:34 बजे आई। जबकि, गोरखपुर एक्सप्रेस बुधवार सुबह 7:55 बजे के स्थान पर साढ़े पांच घंटे विलंब होकर दोपहर 1:21 बजे आई। सूबेदार गंज एक्सप्रेस सुबह 10:38 बजे के स्थान पर दो घंटा विलंब होकर दोपहर 12:40 बजे आई।
वहीं, अप रूट यानी भोपाल की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस बुधवार सुबह 4:21 बजे के स्थान पर तीन घंटा विलंब होकर सुबह 7:16 बजे आई। मुंबई की ओर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस सुबह 6:33 बजे के स्थान पर 1.53 घंटा विलंब होकर सुबह 8:15 बजे आई। भोपाल की ओर जाने वाली पातालकोट शाम को 6:50 बजे के स्थान पर डेढ़ घंटा देरी से रात सवा आठ बजे आई। झेलम एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से आई। भोपाल की ओर जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस बुधवार रात 10:39 बजे के स्थान पर पौने छह घंटा विलंब होकर अगले दिन तड़के सवा चार बजे आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें