जरूरी काम की सप्लाई के लिए मालगाड़ियां, पार्सल गाड़ियां चल रही हैं। इसके अलावा कोयला गाड़ियां भी चल रही है, ताकि लोगों को जरूरत का सामान मिल सके। इन गाड़ियों के इंजनों में ललितपुर रेलवे स्टेशन पर स्टाफ को बैठाया जा रहा है। इस दौरान पूरे इंजन को सैनेटाइज किया जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण का कोई खतरा न रहे। कोरोना वायरस को लेकर देश भर में सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे इसको लेकर पार्सल ट्रेनों और मालगाड़ियों के इंजन को सैनेटाइज कर रहा है। इसके लिए जो भी इंजन यहां पर रुकता है अथवा उसमें स्टाफ बदलता है तो पूरे इंजन को सैनेटाइज किया जा रहा है।