फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्राति पर मेला आयोजनों पर असमंजस, लेकिन धार्मिक, पर्यटक स्थलों पर रहेगी भीड़

विज्ञापन
betwa river.jpg 2.jpg - फोटो : betwa river.jpg 2.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। मकर संक्रांति को लेकर जनपद में विभिन्न धार्मिक व पर्यटन स्थलों एवं बांधों के आसपास लगाए जाने वाले मेलों को लेकर असमंजस की स्थिति है। वहीं, अन्य आयोजनों को प्रशासन द्वारा स्वीकृति नहीं दी गई है। लेकिन, मकर संक्रांति पर्व के दिन ऐसे स्थानों पर ़ डुबकी लगाने और सैर सपाटा के चलते भीड़ भाड़ होने की संभावना रहेगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है और अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में मकर संक्रांति पर्व के दिन शहर के गोविंदसागर बांध, सीतापाठ कुंड, राजघाट बांध, माताटीला बांध, महरौनी क्षेत्र में अंजनी माता मंदिर, पाली केे नील कंठेश्वर मंदिर, नाराहट क्षेत्र के पांडव वन, अमझराघाटी आदि धार्मिक व पर्यटन महत्व के स्थलों पर हर वर्ष मेला पर्व का आयोजन किया जाता है। साथ ही पोस्टर प्रदर्शनी, खिचड़ी वितरण को लेकर लंगर भी आयोजित किए जाते हैं। लेकिन, इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए इन स्थलों पर मेला एवं आयोजनों के होने पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, लेकिन ऐसे स्थलों पर मकर संक्रांति होने के चलते सैर सपाटा और संक्रांति की डुबकी लगाने वालों की भीड़ होने की पूरी संभावना रहेगी। इसके चलते इन स्थलों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी, साथ ही महिला पुलिस बल और एंटी रोमियो एवं शक्ति मोबाइल टीम भी सक्रिय रहेगी, ताकि अराजकतत्वों की वजह से लोगों को खासकर महिलाओं को परेशानी नहीं हो सके।
---------------
मकर संक्रांति पर्व को लेकर बांध, तालाबों व धार्मिक महत्व के मेला आयोजन वाले स्थलों पर सुरक्षा का पूरा खाका तैयार किया गया है। सभी थानाध्यक्षों व चौकी इंचार्ज को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें