फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उत्सव में उत्कृष्ट कलाकारों की कराएं प्रतिभागिता : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को युवा उत्सव-सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विज्ञान मेले के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें छह नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। ये कार्यक्रम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कहा कि युवा उत्सव के दौरान भाषण, कहानी लेखन, चित्रकला, लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), कविता लेखन, विज्ञान मेला प्रदर्शनी (नवाचार) आदि आयोजित की जाएंगी। इसकी तैयारी पूर्ण करने और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कलाकारों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालय/महाविद्यालय के कलाकारों की प्रतियोगिता विद्यालय/महाविद्यालय के कलाकारों के मध्य ही होगी। अन्य क्षेत्रीय कलाकारों की प्रतियोगिता अन्य क्षेत्रीय कलाकारों के मध्य ही होगी। दोनों प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए सभी कलाकारों के बीच से उत्कृष्ट कलाकारों का चयन निर्णायक समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि अपने स्तर से निर्णायकों का चयन करते हुए उन्हें समय से अवगत कराएं। इससे युवा उत्सव कार्यक्रम समय से संपन्न कराई जा सके। इसके लिए शासन ने 60 हजार की धनराशि अवमुक्त की है। बैठक में सह जिला विज्ञान अधिकारी आकाश वर्मा, नंदित कुमार, अनूप कुमार, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें