फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन से जुड़े विवाद निपटाने के लिए बनाएं समन्वय : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली सदर में आयोजित थाना समाधान दिवस पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुना और भूमि संबंधी मामलों में राजस्व विभाग से समन्वय बनाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शनिवार को कोतवाली सदर में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। सर्वाधिक शिकायतें भूमि संबंधी विवाद की आईं। इनका निस्तारण करने के लिए एसपी ने पुलिस और राजस्व विभाग को आपस में समन्वय स्थापित करके को कहा। थाना समाधान दिवस में आधा दर्जन से अधिक शिकायतें आईं। 3-4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष को जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ सदर अभय नारायण राय, प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह सहित सभी चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी व राजस्व कर्मी मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने थाना मड़ावरा में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाली सदर का किया निरीक्षण : थाना समाधान दिवस के बाद एसपी ने कोतवाली सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने जीडी कार्यालय, हवालात, डाक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना का निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टरों का अवलोकन किया। रात में गश्त करने, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें