अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर कपिल कुमार अहिरवार को दूसरी बार पार्टी के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जिले में संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मंडल प्रभारी धर्मेंद्र अहिरवार, दयाराम अहिरवार पूर्व जिलाध्यक्ष अमन संतोष, हरिशंकर बंटी, जिला प्रभारी रामकिशन बैद्यनाथ, जिला प्रभारी अभिषेक गौतम, सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संतोष, महरौनी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रामबगस आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अंकित सूर्यवंशी पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा एवं भुजबल सूर्यवंशी व उनकी टीम ने आजाद समाज पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।