फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन राइजिंग फटने से गहराई गांधीनगर, नेहरू नगर में पेयजल समस्या

विज्ञापन
नेहरू नगर में बर्तन लेकर हैंडपंप के पास खड़े लोग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मेन राइजिंग लाइन फटने से मंगलवार को मोहल्ला गांधीनगर, नेहरू नगर में पेयजल की समस्या हो गई। इस दौरान लोगों को पेयजल के लिए हैंडपंप तलाशने पड़े। कुछ हैंडपंपों के खराब होने से चालू हैंडपंप पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध से कच्चा पानी लेकर डोडाघाट स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में उसे शोधित किया जाता है। इसके बाद टंकी के माध्यम से विभिन्न मोहल्लों में जलापूर्ति की जाती है। गोविंद सागर बांध की साइफन लाइन सहित मेन राइजिंग लाइन भी अचानक फट गई। जल संस्थान के अधिकारियों ने इसकी सूचना पाकर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। मंगलवार की रात तक साइफन लाइन की ही मरम्मत हो पाई। मेन राइजिंग लाइन का काम बुधवार को ही पूरा हो पाएगा। इस वजह से गांधीनगर और मोहल्ला नेहरू नगर की जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। बुधवार को भी होगी आंशिक आपूर्ति हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि मेन राइजिंग लाइन का काम देर शाम तक चलता रहा लेकिन अभी इसे पूूरा नहीं किया जा सका है।
-----
गर्मी का अहसास होने लगा है। अब मोहल्ला नेहरू नगरवासियों के लिए पानी की मुसीबत खड़ी होने वाली है। वसंत के पहले ही दिन घर से खाली बर्तन लेकर बाहर निकलना पड़ा। मनोरमा
विज्ञापन

-----
मोहल्ला नेहरू नगर के लिए पेयजल समस्या कोई नई बात नहीं है। यहां के लोग सालों से जूझ रहे हैं। अब जल संस्थान की आपूर्ति गड़बड़ाने की शुरुआत भी हो गई है। नाजरा
------
सोलह इंच की पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा हो गया है लेकिन चौदह इंच की पाइपलाइन का काम बाकी है। बुधवार को गांधीनगर, नेहरू नगर में आंशिक आपूर्ति होगी। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

संजय निरंजन, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान

घर के लिए पेयजल का इंतजाम करती बालिका- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें