फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरौनी ने सागर को हरा कर जीता चैलेंजर कप

विज्ञापन
कैप्सन - विजेता टीम को पुरूस्कार देते मुख्य अतिथि - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
कड़ेसराकलां / तालबेहट। ग्राम पवा में चल रहे चैलेंजर कप 2021 के फाइनल मैच में युवा महरौनी क्रिकेट क्लब ने शुक्रवारी सागर को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। बाद में विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर विजेता टीम को 51000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 21000 रुपये की नकद राशि के अलावा शील्ड दी गई। मैन ऑफ द सीरीज शिशुपाल, मैन ऑफ द मैच प्रिंस परमार, बेस्ट कैच रोहित पटेल, बेस्ट बल्लेबाज के रूप में सोनू राजा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए है। जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। विधायक ने आगामी समय में खिलाड़ियों को और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह, प्रदीप चौबे, उदय प्रताप सहित भाजपा नेता मौजूद रहे। मैच के अंपायर वाशु त्रिपाठी, ऋषि बुंदेला रहे। संचालन शिरोमणि सिंह ने किया। आभार विजय मिश्रा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें