पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
- फोटो : ???? ????
महिला सिपाही से छेड़छाड़ में तीन पर मुकदमा
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी और अन्य जनपद में तैनात महिला सिपाही से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को तहरीर देकर युवती ने बताया कि वह हमीरपुर में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। अवकाश लेकर एमएसडब्ल्यू की परीक्षा देने के लिए आयी थी। 16 मार्च को सुबह साढ़े ग्यारह बजे महाविद्यालय में परीक्षा देकर कॉलेज के बाहर निकली और गेट पर खड़ी थी। उसी समय काले रंग की मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात युवक आए और अकेला देेखकर छेड़छाड़ करने लगे और दुपट्टा खींचकर भागे। उसी समय भाई उसे लेने पहुंचा, तो उसने व भाई ने मोटरसाइकिल सवारों का पीछा किया। तीनों को उलाहना दिया तो वह लोग उसे गालियां देते हुए बदतमीजी करने लगे। विरोध करने पर हाथ में लाठी मार दी, जिससे उसके दाहिने हाथ में चोट आई। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया। उसका नाम मोहल्ला मवेशी बाजार निवासी मोगली यादव है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।