फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 10वीं में माही और 12वीं में अभिनव ने किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मंगलवार को जारी हुआ। जिसमें 10वीं में एसडीपीएस की माही यादव ने 97.60 फीसदी और 12वीं में केंद्रीय विद्यालय के अभिनव साहू ने काॅमर्स वर्ग 97.60 फीसदी अंक व विज्ञान वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा कंचन ने 96.00 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया। वहीं, 12वीं में कुल 458 परीक्षार्थी शामिल, जिसमें से 350 बच्चे पास हुए। ऐसे में कुल 76.42 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।
जनपद में सीबीएसई बोर्ड के तहत केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, एसडीपीएस स्कूल, डॉन बॉस्को और संस्कार बैली स्कूल संचालित है। इनमें डॉन बॉस्को के अलावा सभी विद्यालयों में 12वीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित हुआ। जिसमें 10वीं बोर्ड में एसडीपीएस की छात्रा माही यादव ने 97.60 फीसदी, आर्य पटेल ने 96.60 और प्रिंस पटेल ने 96.40 फीसदी अंक पाए। केंद्रीय विद्यालय के भानुप्रताप ने 96.40 फीसदी, अर्चित राठौर के 96.00 फीसदी और प्रेमया श्रीवास के 95.60 फीसदी अंक आए। जवाहर नवोदय विद्यालय के शिवेंद्र ने 95 फीसदी, अंशुल ने 93.60 फीसदी, अनुष्का ने 93 फीसदी अंक पाए। सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निर्वेश पाल ने 94.40 फीसदी, सिद्धीक्षा व हर्ष प्रताप ने 93.80-93.80 फीसदी, अदिति तिवारी ने 93.40 फीसदी अंक पाए।
विज्ञापन

डॉन बॉस्को विद्यालय के प्रिंस श्रीवास ने 96.80 फीसदी, अभय भदौरिया ने 96.20 फीसदी और सचिन ने 95.40 फीसदी अंक पाए। संस्कार बैली विद्यालय के अनराग प्रजापति ने 92.40 फीसदी, विक्रांत निरंजनन ने 92 फीसदी, अजय प्रताप 90.80 फीसदी अंक हासिल किए। 12वीं बोर्ड में केंद्रीय विद्यालय के अभिनव साहू ने कामर्स वर्ग में 97.60 फीसदी, निशिता राजपूत 94.60 फीसदी, हर्षित पंथ 94.00 फीसदी अंक पाए। जवाहर नवोदय विद्यालय की कंचन ने 96.00 फीसदी, प्रिंसी ने 95.80 फीसदी, संस्कृति लोधी 95.60 फीसदी अंक पाए।
विज्ञापन

सेंट्रल पब्लिक स्कूल के श्रेयस जैन ने 95.00 फीसदी, निशंक जैन ने 93.00 फीसदी, प्रगति वैद्य और हर्षित जैन ने 91.40-91.40 फीसदी अंक हासिल किए। एसडीपीएस स्कूल की दिव्या यादव ने 93.40 फीसदी, प्रियांशी यादव ने 90.20 फीसदी, तपस्या सिंह यादव ने 89.60 फीसदी अंक पाए। संस्कार बैली विद्यालय के सजल साहू ने 92.80 फीसदी, सुरभि राजपूत ने 92.60 फीसदी और नैतिक जैन ने 92.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। परीक्षा में सफल रहे छात्र-छात्राओं के परिजन ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें