फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया

Sat, 03 Oct 2015 01:08 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान मदर टेरेसा आश्रम में फल बांटे गए। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शुक्रवार को नेहरू महाविद्यालय के छात्रों ने ग्राम पनारी स्थित मदर टेरेसा अनाथ आश्रम के बच्चों को फल वितरित किए। इस मौके पर रजनीश सिंह परमार, आशीष दुबे, अतिशय सिंघई, हर्ष यादव, अर्पित मोदी, नीरज रैकवार, छोटू मिश्रा, अभिषेक पटैरिया, अवनीश जैन, पुष्पेंद्र राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन




वहीं, डीएम डा. रूपेश कुमार ने घंटाघर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एमके त्रिवेदी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केएन शर्मा, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। यहां पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने रामधुन गाई। बेबी तनिष्का ने गीत प्रस्तुत किया। अनिल कुमार दीक्षित, मनीष सविता एवं पर्वत लाल ने राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।  



राजकीय बालगृह दैलवारा में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। संस्था में निरुद्ध बच्चों को फल और मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी, उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता, प्रभारी संरक्षण अधिकारी रूपेश कुमार शर्मा, संजय कुमार मिश्रा, रमेश कुमार, दीनानाथ, विनीत कुमार, संजय कुमार सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्री दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बच्चों से गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्रजमोहन वैद्य, राजकुमार रजक, सीता, प्रियंका पाराशर, गोपीचंद डोडवानी, लता जायसवाल, जे पी नरवरिया, भगवत नारायण तिवारी, हरनारायण श्रोती, अरविंद सिंह, गुरु प्रताप, प्रशांत, शैलेष साहू, तनवीर, जुनैद खां, सुरेश सोनी, राजेश जैन आदि उपस्थित रहे।
सावरकर चौक स्थित कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, घंटाघर पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर राजेश खैरा, हरीकिशन बाबा, अमित प्रिय जैन, अनिल जैन सीमा, आरती राय, ऊदल सिंह पटेल, तुलसीराम कुशवाहा, बिट्टू राजा, हरचरन कुशवाहा, मुहम्मद नईम, जयनारायण, मुकेश रजक, संतोष जैन, प्रेम जादूगर, मुहम्मद आसिफ, मुहम्मद जहीर, बृजेश विश्वकर्मा, समद खान, रमेश सेन, अजय तोमर, हरीनारायण शर्मा आदि उपस्थित रहे।



नगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौबे, अशोक गोस्वामी, शशिशेखर पांडेय, हरीराम निरंजन, बब्बूराजा बुंदेला, भगवत दयाल सिंधी, राजकुमार जैन, दीपक जायसवाल, अभय जैन, रत्नेश तिवारी, रामेश्वर श्रीवास, धु्रव सिंह, रूपेश साहू, रामबाबू राजपूत, दीपक पाराशर, लवली शर्मा, देवेंद्र गुरू, के के पंथ, राजेश लिटौरिया, अरविंद सोनी, कमलेश नामदेव, अमित तिवारी, अभिषेक सोनी आदि उपस्थित रहे।
सुपर मार्केट स्थित अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मनाई गई। संरक्षक सुरेंद्र नारायण शर्मा ने गांधी जी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रेस क्लब के सदस्य भगवत नारायण श्रोती की दादी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, संजीव बजाज, मंजीत सिंह सलूजा, राजेंद्र जैन, संदीप शर्मा, विजय जैन कल्लू, मनोज जैन, अजय बरया, अजय तिवारी, दीपक सोनी, शैलेंद्र जैन, अबरार अली, कुंदन पाल, अमित लखेरा, अमित सोनी, महेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन मुहम्मद नसीम ने किया।



पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में गांधीजी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। प्रबंधक सितारा देवी और प्राचार्य डा. सूफिया ने गांधीजी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे जीवन दर्शन का नाम है। डा. सूर्यनाथ यादव ने शास्त्रीजी के बारे में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वह देश के प्रति समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ प्रधानमंत्री थे। इस मौके पर मौलश्री के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में डा. एसएन यादव, डा. घूमन सिंह, सल्लन अली, श्रीप्रकाश खरे, भूपेंद्र, किरन गोस्वामी, रूबी साहू, नीलू यादव, राघवेंद्र यादव, अर्चना मिश्रा, डा. वंदना याज्ञिक, नीलू यादव, मुन्नालाल कुशवाहा, मुजफ्फर अली आदि उपस्थित रहे।



वहीं, पहलवान गुरुदीन पब्लिक स्कूल पनारी में गांधीजी की जयंती मनाई गई। संस्थापक डा. सूर्यनाथ सिंह यादव, प्रधानाचार्य श्री प्रकाश खरे आदि ने गांधीजी और शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बच्चों ने गीत, नाटक, भाषण आदि प्रस्तुत किए। सहायक अध्यापक रक्षपाल सिंह यादव ने भाईचारा और एकता से कार्य करने को कहा। अलका यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिला संयोजक कृष्णा विश्वकर्मा, निमेष तिवारी, अरिहंत जैन, नीलेश ठाकुर, अनुग्रह खरे, अजय नायक, पवन साहू, राजीव, दीपक झा, केशव साहू, अमित झा आदि उपस्थित रहे।



सोसायटी फॉर लीगल एंड एजूकेशन राइट्स के तत्वावधान में नगर संसाधन केंद्र में जयंती मनाई गई। इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल एवं पूर्व प्रार्चाय डा. जनक किशोरी शर्मा ने माल्यार्पण किया।। गांधीजी और शास्त्री जी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रीति शुक्ला, असद खां, कमला त्रिपाठी, प्रेमलता, संजय श्रीवास्तव, स्वाति, सुरभि, विनीता, रश्मि, अनुराग चतुर्वेदी, डी के चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।



चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद यादव ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर अनंदीलाल यादव, विश्वनाथ, राजेश सेन, संजीव कुमार, धर्मपाल सिंह, दयाराम, दीनदयाल, काशीराम, कमलेश कुमार, गोविंद, बाबूराम, कृपाराम, शिवनंदन, रामनरेश, मनोज कुमार, हीरालाल, कल्यान सेन, भगवानदास, लोंग सिंह, दिनेश कुमार, गुड्डी, रतिबाई, जयंती, आनंद स्वरूप रजक आदि उपस्थित रहे।



क्लीन ललितपुर ग्रीन ललितपुर स्वंयसेवी संस्था ने गांधी जयंती पर सावरकर चौक पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्लूमेरिया का पौधा रोपा गया। इस मौके पर कोर्ट मैनेजर अनूपा राय, अधिवक्ता अनिल चौधरी, ममता मोहिनी, राजेश चतुर्वेदी, अज्जू बाबा, कैलाश अग्रवाल, कन्हैया नामदेव, आशीष जैन, शानू बाबा, विशाल समैया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें