फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: महर्रा का तालाब फटा, हाईवे पर बह रहा पानी, सोमवार को 12वीं तक के स्कूल बंद

Sun, 21 Aug 2022 10:19 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

रविवार तड़के करीब साढे छह बजे झांसी-सागर हाईवे एनएच-44 पर ग्राम महर्रा के पास स्थित एक तालाब फट गया, जिससे हाईवे पर तालाब का पानी करीब डेढ़ से दो फुट तक बहने लगा। हाईवे पर पानी बहने से सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहे।
विज्ञापन
हाईवे पर पानी के बीच से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार की रात्रि से मूसलाधार बारिश हो रही है, जो रविवार को दिन भर जारी रही। भारी बारिश से जनपद में जगह जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न रही और लोगो को काफी परेशानी का सामना दिनभर करना पड़ा। बांसी-बार मार्ग पर शहजाद नदी का पानी आने से आवागमन बाधित हो गया।

विज्ञापन


रविवार तड़के करीब साढे छह बजे झांसी-सागर हाईवे एनएच-44 पर ग्राम महर्रा के पास स्थित एक तालाब फट गया, जिससे हाईवे पर तालाब का पानी करीब डेढ़ से दो फुट तक बहने लगा। हाईवे पर पानी बहने से सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े रहे।

विज्ञापन

भारी बारिश के बाद ललितपुर में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को 12वीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने सोमवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। यह जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने दी।
 
करीब डेढ़ से दो घंटे के बाद जब हाईवे पर पानी कम हुआ तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इधर शहर के ब्याना नाला के डायवर्जन मार्ग पर करीब तीन फिट पानी आ जाने से इस मार्ग से आवागमन बंद कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें