कंट्रोलर से जानकारी मिलने पर चालक ने मालगाड़ी को रोक लिया और लगभग आधा घंटे में मालगाड़ी को बैक करते हुए कपलिंग को जोड़ लिया गया, जिसके बाद मामलगाड़ी गंतव्य की ओर रवाना हो गई। हालांकि इस दौरान कोई अन्य ट्रेन नहीं होने और उक्त तीसरे रेल लाइन पर काम कर रहे रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। कर्मचारी देवेंद्र प्रजापति ने बताया कि खंभा नंबर 1033/12 पर तीसरी रेलवे लाइन के फाउंडेशन का काम चल रहा था, तभी तब उसने देखा कि डाउन मेन लाइन में मालगाड़ी दो भाग में बंट गई, जिसकी सूचना उसने ओएचई कंट्रोलर को देकर मालगाड़ी रुकवाई। फिर कुछ ही देर तक कपलिंग जोड़कर मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया।
जीरोन रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी कपलिंग खुलने से दो भागों में बंट गई थी। जानकारी मिलने पर रेलवे कर्मचारियों ने कपलिंग को जोड़ लिया और आधा घंटे बाद ही मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी