फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महाराजा नाभिराय का लगा दरबार, माता मरुदेवी ने देखे 16 सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर/बांसी। बांसी में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव मेें गर्भकल्याणक उत्तरार्द्ध की क्रियाएं विधि विधान के साथ हुईं। जिसमें महाराजा नाभिराय का दरबार लगा। जहां माता मरुदेवी के सोलह स्वप्न देखे जाने का मंचन किया गया। वहीं 56 कुमारियों ने तीर्थंकर की माता मरुदेवी की सेवा कर सौभाग्य अर्जित किया। इसके पूर्व प्रात: काल प्रभु का अभिषेक और शांतिधारा पुर्ण्याजक परिवारों ने की। गर्भ कल्याणक पूजन में प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रमुख पात्रों के साथ इंद्र-इंद्राणी सम्मलित हुए, जिन्होंने भक्तिपूर्वक प्रभु के सम्मुख अर्घ्य समर्पित किए।
विज्ञापन

निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि जल के अभिशाप से बचकर जीवन को निर्मल बनाना होगा। जल निर्मल रहता है और जब शरीर को छूता है तो गंदा हो जाता है और नाली से नाले में पहुंचकर गंदा हो जाता है। जल का जीवन सकारात्मक है यह पवित्र को पावन बनाता है, लेकिन जैसे ही मनुष्य ने छुआ गंदा हो गया।
तीर्थंकर की माता गोदभराई हुई
प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी प्रदीप सुयश के निर्देशन में भगवान की माता की सीमंतनी क्रियाएं और गोदभराई की क्रियाएं हुईं। जिसमें महिलाओं ने भक्तिपूर्वक सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया। तीर्थंकर भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य कांता-अनिल जैन को मिला।
विज्ञापन

कस्बा में निकली भव्य शोभायात्रा
बांसी। कस्बा के बार स्टैंड से महाआरती पुर्ण्याजक डॉ.जितेंद्र जैन-प्रेक्षा जैन एवं प्रदीप जैन बंटी के आवास से महाआरती भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें हाथी पर सवार पुर्ण्याजक परिवार मंगल आरती लेकर अयोध्यापुरी पहुंचे। जहां इंद्र इंद्राणियों ने प्रभु की भक्ति की। प्रतिष्ठा महोत्सव की व्यवस्थाओं को स्याद्वाद वर्द्धमान सेवा संघ, वीरसेवा संघ, आदिनाथ सेवा संघ, वीर व्यायामशाला, वाहुवलि सेवा संघ, महिला मंडल ने की। इस मौके पर मेला कैप्टन राजकुमार जैन, संजय रसिया, जीवन जैन, बंटी जैन, शैलेंद्र चौबे, सतीश पस्तोर, जगदीश, देवेंद्र गंगेले, संजय, अंकित, विकास जैन, अनंत सराफ, अंशुल जैन, अभिषेक जैन, अनंत सराफ, प्रदीप मौजूद रहे।
मुनि पूज्य सागर ने किया केशलोंच
रविवार सुबह मुनि पूज्यसागर महाराज ने गुरु आज्ञा से केशलोंच की मांगलिक क्रिया की। जिसमें उन्होंने अपने केशों को स्वयं अपने हाथों से तिनके के समान उखाड़कर पूर्ण किया। मुनिश्री ने केशलोंच के उपरांत उपवास की साधना रखी। श्रावकों ने मुनि श्री के दर्शन कर उनकी साधना को नमन किया।
प्रतिष्ठा महोत्सव में जन्मकल्याणक आज
प्रतिष्ठा महोत्सव के मीडिया प्रभारी अक्षय अलया ने बताया कि सोमवार को प्रात:काल नित्यमह अभिषेक पूजन के उपरान्त सुबह 7.38 बजे तीर्थकर बालक का जन्म, अयोध्या में बधाइयां, सौधर्म इंद्र और शचि इंद्राणी का तीर्थंकर बालक को लेकर ऐरावत हाथी पर पांडुक वन प्रस्थान, मध्याह्न11 बजे पांडुकशिला पर 1008 कलशों द्वारा तीर्थंकर बालक का अभिषेक, मुनि ाी के मंगल प्रवचन, सायंकाल महाआरती की शोभायात्रा, तीर्थंकर बालक का पालना झूला एवं बालक्रीड़ा का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें