ललितपुर (ब्यूरो)। महाराजा अग्रसेन की 5139 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा बताए गए आदर्शों को जीवन में उतारना होगा, तभी उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर पाएंगे। मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल में अग्रवाल समाज के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में बृजमोहन अग्रवाल, परमानंद अग्रवाल और लक्ष्मण प्रसाद खेड़िया द्वारा हवन-पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कैलाश अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन दानवीर होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने एक ईंट और एक रुपये का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि राजधानी अग्रोहा में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक ईंट और एक स्वर्ण मुद्रा दी जाती थी, ताकि वह अपने मकान का निर्माण कर सके। इस दौरान महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर राम अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, केके बंसल, अनूप बंसल, अशोक महेश्वरी, लखन अग्रवाल, केके सिंघल, शक्ति अग्रवाल, बद्री अग्रवाल, रमन अग्रवाल, हरप्रकाश, वेदप्रकाश, रामप्रकाश, कैलाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, स्वदेश, दीपक, राहुल, कृष्ण कुमार, राजकुमार, प्रशांत अग्रवाल, सुरेश लाखौटिया, विजय नाथ बंसल उपस्थित रहे। अंत में संजय अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।