फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी अधिनियम में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला घुसयाना निवासी दो युवकों पर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला चिरागशाह की गली गांधीनगर निवासी सजन कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला घुसयाना निवासी सहनबाज उर्फ गोलू एवं नदीपुरा निवासी सैय्यद निजाम शाह ने फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से कहा कि हम ललितपुर में छिपे हुए हैं, फिर मत कहना कि बताया नहीं था, इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर धमकाया गया। कोरोना वायरस के विदेशी व्यक्तियों को निजामुद्दीन मरकज से पकड़े जाने पर मीडिया को अपशब्द कहकर धार्मिक भावना भड़काने की कोशिश की जा रही है। उक्त लोगों द्वारा कोरोना वायरस को किसी समुदाय से जोड़कर वायरस बम कहा गया। सजन कुमार शर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें