बार के क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी वितरण करते अतिथि
- फोटो : LALITPUR
बार/पुलवारा। बार भाजपा मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में चल रहे बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को दो मैचों का आयोजन किया गया। इसमें पहला मैच महामाई मैया रॉकस्टार व सेमरा रिटंर्स के बीच खेला गया। दूसरा मैच नंबर वन यारी इलेवन व बछरावनी वॉरियर्स के बीच खेला गया।
मैच का उद्घाटन सीएचसी अधीक्षक डा. सीबी राजपूत व हनुमत सिंह लोधी ने किया। महामाई मैया रॉकस्टार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सेमरा रिटंर्स ने 151 रन बनाए। जवाब में उतरी महामाई मैया रॉकस्टार ने चार विकेट से विजय हासिल की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवाजी को दिया गया। वहीं, दूसरे मैच में बछरावनी वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए 87 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नंबर वन यारी इलेवन ने छह विकेट से जीत हासिल की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, गुड्डे राजा, बब्बू राजा बुंदेला, पुष्पेंद्र यादव, राम लखन यादव, शुभम यादव, रणवीर राजा, देवी सिंह बुंदेला, हन्नू कुशवाहा, केपी राजा लड़वारी, वीर सिंह राजपूत, अनिल लोधी, झुन्नू सेठ, राहुल जैन, शेवेंद्र राजा, राहुल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, गौरव दुबे, राहुल यदुवंशी, अभिषेक परमार, अंकित नायक आदि मौजूद रहे।