ललितपुर। जनपद स्थापना दिवस के दौरान विज्ञान मैजिक शो का आयोजन किया गया, जिसमें आईआरओ की ओर से मनोहर कुमार ने किया। इस शो का बच्चों से बड़ों तक सभी आनंद लिया है। जिला स्थापना दिवस पर कल्याण सिंह सभागार में सम्मान समारोह के बाद विज्ञान के चमत्कारों प्रदर्शित किया गया। साथ ही बच्चों की विज्ञान के विषय में बताया गया। शो के दौरान जादूगर आग तरह से आग को खाते हैं, इसका प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने जलता हुआ कैमिकल लगा हुआ कागज मुंह में रखा गया। इसके बाद बादलों कैसे निर्मित होते हैं, कैसे धुआं होता है। इसका अद्भुत प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही बच्चों को कैमिकल किस प्रकार एक्शन रिएक्शन करता है, इसके बारे में बताया गया। साथ ही गैस से किस प्रकार आवाज में परिवर्तन होता है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। करीब एक घंटे के शो में एक से बढ़कर एक कारनामे दिखाए। संवाद