बानपुर टीकमगढ़ बार्डर पर तैनात बानपुर पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
जिले की सीमा छह तरफ से मध्य प्रदेश से घिरी हुई है। लॉकडाउन-2.0 के अंतर्गत सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसकी एक वजह और है कि सीमावर्ती मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कोरोना का एक पाजीटिव मरीज मिला है। संक्रमण न फैल सके, इसलिए सीमा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी कमान संभाले हुए हैं। जिले में तालबहेट, पूराकलां, महरौनी, बानपुर, नाराहट मदनपुर थाना क्षेत्र में जिले की सीमा मध्यप्रदेश से लगती है। बीते रोज मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिले टीकमगढ़ में कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने से सीमाओं पर निगरानी तेज कर दी गई है। किसी को भी सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वयं कमान संभाले हुए हैं। संबंधित क्षेत्र के थानेदारों को चौकसी करने के निर्देश दिए गए हैं।