फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मड़ावरा की टीम ने सात रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोंगराखुर्द (मड़ावरा)। शनिवार को डोंगराखुर्द स्थित मां डुंगरासन मंदिर प्रांगण में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला खिरिया उवारी क्रिकेट क्लब व मड़ावरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मड़ावरा सात रन से मैच जीतकर सेमी फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

सर्वप्रथम खिरिया उवारी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मड़ावरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवरों में 158 रनों का लक्ष्य रखा। खिरिया उवारी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में 151 रन पर सभी विकेट खो दिए। मड़ावरा क्रिकेट क्लब 7 रन से जीत हासिल कर सेमी फाइनल में पहुंची। मैच में शानदार प्रदर्शन पर गजेंद्र राजा को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया। इस दौरान अजय प्रताप सिंह, पुष्पराज सिंह बुंदेला, कुंवर बुंदेला, बॉबी राजा, गोलू राजा, सत्यम राजा, प्रमोद तिवारी, रामानंदी कौशिक, अमित कौशिक, ऋतिक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें