फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रोडवेज बस सेवा से वंचित रहेंगे मड़ावरा क्षेत्रवासी, नहीं मिला परमिट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिवहन समिति की बैठक में 19 रूटों में सिर्फ 14 पर ही बनी सहमति
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर निजी व डग्गामार वाहनों के सहारे करना होगा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्रवासी रोडवेज बस सेवा से वंचित रहेंगे। कारण उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को मड़ावरा क्षेत्र में बस संचालन के लिए परमिट नहीं मिल सके हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों को निजी बसों व डग्गामार वाहनों के सहारे ही सफर करना होगा।
जिले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों का जल्द संचालन शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीते माह रोड़ा स्थित रोडवेज डिपो के भवन का हस्तांतरण हो गया था। साथ ही डीजल पंप लगाने की तैयारियां की जा रही हैं। विद्युत कनेक्शन समेत पानी की अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। विभाग ने 19 रूट पर बसों के संचालन के लिए परमिट को आवेदन किया था, जिसमें जिला परिवहन समिति की बैठक में 14 परमिट पर ही सहमति बनी थी। पांच परमिट पर सहमति न बनने से नहीं मिल पाए है। इससे ब्लॉक मड़ावरा क्षेत्रवासियों को झटका लग गया है। परमिट न मिलने से क्षेत्र के मार्गों पर रोडवेज की बस नहीं चल सकेंगी। ऐसे में यातायात का संकट खड़ा हो गया है। अब निजी बसों के सहारे ही यात्रा करना होगी। कम बसों के अभाव में मजबूरन ही भरी बसों में सफर करना होगा। साथ ही डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर यात्रा करना पड़ेगी। इससे आम आदमी ही नहीं बीमारियों से जूझ रहे मरीज व विद्यार्थियों को भी आवागमन की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फोटो- 4
कैप्सन- महेश परिहार, धवा
क्षेत्र में रोडवेज बसों के संचालन से यातायात सुगम हो जाएगा। बसों की अधिक आवश्यकता है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाए।
- महेश परिहार, धवा
-
फोटो- 5
कैप्सन- साहब सिंह, दलपतपुर
रोडवेज बस चलने से मरीज समय से अस्पताल पहुंच सकेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए जिला मुख्यालय आवागमन कर सकेंगे।
- साहब सिंह, दलपतपुर
-इन रूट पर सहमति न होने से नहीं मिल सके परमिट
- ललितपुर-कारीटोरन वाया महरौनी सौजना
- गिरार-महरौनी वाया कारीटोरन सुकलगुवां महरौनी
- मड़ावरा-ललितपुर वाया गौना, उल्दना, कुम्हैड़ी, महरौनी
- सौजना-ललितपुर वाया खिरिया भारंजू कुम्हैड़ी
- जगारा-मड़ावरा वाया गौना
-
इन रूट पर जारी हुए परमिट

-तालबेहट -ललितपुर वाया बांसी
- किसलवास ललितपुर वाया नरौरा, जखौरा, सिरसी,
- ललितपुर कठवर वाया पाचौनी, देवरान, बार,
- सौजना ललितपुर वाया महरौनी,
- ललितपुर बालावेहट वाया जाखलौन, पाली,
- कैलगुवां हंसार वाया भारौनी, चंदौली, धनगौल, लडवारी, पारौन, भुचेरा,
- तालबेहट गुमटाघाट वाया पूराकलां,
- तालबेहट-बबीना वाया विरधा, सुकुवा ढुकुवा,
- माताटीला ललितपुर वाया तालबेहट
- बुढ़वार-खिरिया छतारा वाया ललितपुर, गईयाघाट,
- नौहरकला डोंगराकला वाया सेरोंन, मनगुवां, दैलवारा, बगरिया,
- ललितपुर कठवर वाया पाचौनी, देवरान, बार,
- बानपुर राजघाट वाया बार बांसी
- ललितपुर-देवगढ़ वाया जाखलौन
वर्जन
वर्तमान में 14 रूट पर बसों के संचालन के लिए परमिट मिल गए हैं। जल्द ही अन्य रूट पर ही परमिट के लिए प्रयास किए जाएगा। सभी आवश्यक रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें