खनन माफियाओं द्वारा ग्राम सभा की पहाड़ी जमींदोज करने की खबर प्रकाशित होने के बाद जागे प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर जाने से पहले खनन माफिया अपनी मशीनें लेकर भूमिगत हो गए।
दो दिन से विकास खंड के ग्राम सभा खांदी, तरगुवा और मुकटौरा आदि स्थानों पर जन प्रतिनिधियों की मिली भगत से ग्राम सभा की पहाड़ियों पर खनन का काम व्यापक स्तर पर चल रहा था। अमर उजाला में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा और नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने मौके पर जाकर अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से खनन माफिया अपनी मशीनें लेकर भाग गए ।
वहीं लोगों का आरोप है कि यदि पूरे मामलें की गहनता से जांच कराई जाए तो सरकार को लाखों के राजस्व के अलावा कई लोगों के नाम उजागर होगें।