फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने मालगोदाम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा शुक्रवार को छतरपुर, ललितपुर एवं टीकमगढ़ स्टेशन और माल गोदाम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छतरपुर, ललितपुर, टीकमगढ़ और बांदा स्टेशन से माल लदान के लिए संभावनाएं तलाशीं।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक झांसी संदीप माथुर शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे स्पेशल ट्रेन से ललितपुर स्टेशन पहुंचे और यहां से इंजन बदलने के चलते 20 मिनट रुक कर छतरपुर के लिए रवाना हो गए।
उन्होंने स्थानीय संभावित माल भाड़ा ग्राहकों से उक्त क्षेत्र की लदान संबंधित क्षमताओं को पर चर्चा की। आईटीसी एवं एफसीआई द्वारा छतरपुर व टीकमगढ़ स्टेशन को लदान हेतु खोले जाने की मांग भी की जा रही है जिसके कारण मंडल रेल प्रबंधक व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वारा दोनों स्टेशनों का भौतिक निरीक्षण कर शीघ्र-अतिशीघ्र लदान हेतु खोले जाने के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने क्षेत्रीय व्यापारियों के सुझाव और समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों को और भी बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने उदयपुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद घर शाम 4:07 बजे वह ललितपुर स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने
विज्ञापन

सबसे पहले देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग और मालगोदाम का निरीक्षण किया। माल गोदाम पर सड़क, बिजली और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के चलते व्यापारियों ने मंडल रेल प्रबंधक को समस्याएं बताएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को माल गोदाम पर सभी हाई मास्टलाइटें लगाने, पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के प्रबंध करने और जर्जर सड़क को दुरुस्त करने की निर्देश दिए। उन्होंने माल गोदाम के पास व्यापारियों के सुझाव पर टीन शेड लगाने लगाने के संबंध में निर्देश दिए।
यहां व्यापारियों ने शहर में नो एंट्री के चलते समय पर ट्रकों से माल नहीं पहुंचने का मामला भी बताया जिस पर उन्होंने इस संबंध में झांसी डीआईजी से बात कर समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। इस बार उन्होंने आरपीएफ थाने पहुंच कर आरपीएफ कर्मियों की समस्याओं को जाना और पत्रावलियों का भी निरीक्षण किया। फिर वह रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर पहुंचे जहां सर्कुलेटिंग एरिया में शौचालय के लिए डाली गई पाइपलाइन के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे
मंडल रेल प्रबंधक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। काम इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा ललितपुर से छतरपुर के मध्य तथा ललितपुर से झांसी के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया, जिसमे रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टालेशनो जैसे सिगनल, ओएचई, प्लेटफार्म इत्यादि का चलती हुई गाड़ी मे लगे निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान मार्ग मे पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं, राइडिंग क्वालिटी विशेष तौर से प्वाइंट एवं क्रॉसिंग पर ट्रैकज्योमेट्री इंडेक्स मे सुधार, ओएचई की स्थिति, झांसी-बीना तीसरी लाइन के निर्माण एवं विद्युतीकरण कार्य की प्रगति, मार्ग के लेवल क्रॉसिंग गेटों की स्थिति, मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज आदि का अवलोकन किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान स्टाफ से मुलाकात की तथा कोविड-19 के इस संकट कालीन दौर में संक्रमण से बचने हेतु और भी सावधानी की आवश्यकता से अवगत कराया है। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री नवीन दीक्षित, श्री शशिकांत त्रिपाठी वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री राजेश कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आदि अधिकारीगण और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें