ललितपुर। श्री वैष्णव महोत्सव समिति के तत्वावधान में आजाद चौक पर सजाई गई
मां अंबे की झांकी के पास हुई भजन संध्या में श्रोता झूमने पर मजबूर हो गए।
जबलपुर आर्केस्ट्रा की प्रस्तुति देर रात तक चलती रही।
नवरात्र
महोत्सव के आठवें दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डीएम डा.
रूपेश कुमार, एसपी प्रभाकर चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने
दीप प्रज्ज्वलन कर किया। भजन संध्या में मां शारदेय दरबार जबलपुर
आर्केस्ट्रा ने मशहूर भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों की प्रस्तुतियों पर
श्रोता देर रात तक झूमते रहे।
आयोजन में पार्षद धर्मेंद्र उर्फ रूपेश,
अफजुल रहमान, अनुराग जैन शैलू, प्रदीप शर्मा, मुहम्मद जलील, हरीबाबू शर्मा,
राव राजा, राजीव पटवारी, अक्षय जैन, मुन्ना महाराज, रमाकांत तिवारी, पवन
चौपड़ा, बब्लू श्रीवास्तव, मनोज जैन, अजय जैन, रमन चौरसिया, अक्षय किलेदार,
शुभम चौरसिया, मनीष श्रीवास्तव, रवींद्र साहू उपस्थित रहे। संचालन दिनेश
गोस्वामी ने किया।