फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लंपी का कहर, दुधारू पशुओं का दूध उत्पादन आधा

विज्ञापन
नगर में निकलती पीर बाबा की सवारी और मेले का शुभारंभ करते अतिथि
विज्ञापन
बार(ललितपुर)। विकासखंड बार की ग्राम पंचायतों में इन दिनों लंपी (स्किन डिजीज) का प्रकोप फैला है। ग्राम पंचायत बम्होरी खुर्द, धमना और बार में सैकड़ों दुधारू पशु इसकी चपेट में हैं। इस बीमारी से पशुपालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों के अनुसार यह एक अज्ञात चर्म रोग है। इसे लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) कहा जाता है। प्रभावित गाय-भैंसों के शरीर पर बड़ी-बड़ी गांठें पड़ रही हैं। उन्हें तेज बुखार भी आ रहा है। दूध उत्पादन 50 से 70 फीसदी तक कम हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पशु चारा खाना छोड़ देते हैं। उनकी आंखों से पानी निकलने लगता है और वे सुस्त हो जाते हैं। कई पशुओं का दूध एकदम सूख गया है।
बार गांव के किसान अनुपम गोस्वामी ने बताया कि तीन दिन से पशु ने खाना छोड़ दिया है। पशु चिकित्सक को जानकारी दे दी है। बम्होरी खुर्द के किसान राजा ने बताया कि उनके पशु की आंख से लगातार पानी निकल रहा है। अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इनसेट

लंपी बीमारी और बचाव
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव के अनुसार यह एक वायरल बीमारी है। यह मच्छर, मक्खी और चिचड़ों के काटने से एक पशु से दूसरे पशु में फैलती है। यह बीमारी इन्सानों में नहीं फैलती लेकिन पशुओं के लिए घातक है। बरसात के मौसम में इसका प्रकोप ज्यादा बढ़ जाता है। इसकी वैक्सीन ललितपुर में आ चुकी है एवं सोमवार को पशुओं को वैक्सीन दी जाएगी।

इनसेट
पशुपालकों के लिए सुझाव और मांगें
डॉक्टर गौरव ने पशुपालकों से कहा है कि बीमार पशु को स्वस्थ पशुओं से तुरंत अलग बांधें। पशु बाड़े में साफ-सफाई रखें और मच्छर-मक्खी से बचाव के लिए धुआं करें। पशुओं को गंदा पानी न पिलाने की सलाह भी दी गई है। ग्राम बम्होरी, धमना और बार के पशुपालकों ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने गांव-गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाकर टीकाकरण और प्रभावित पशुओं का निशुल्क इलाज कराने की अपील की है।

कोटवैक्सीन आ गई है पशुओं के टीकाकरण के बाद वैक्सीनेशन कराया जाएगा। जिन गांवों में लंपी बीमारी की चपेट में पशु आ गए हैं, वहां जानकारी लेकर तत्काल वैक्सीनेशन कराएंगे।-डॉ भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें