एलयूसीसी चिटफंड कंपनी बनाकर आमलोगों की करोड़ों रुपए की जमापूंजी हड़पने वाले जालसाजों पर जनपद पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पुलिस ने सरगना रवि तिवारी, सुरेन्द्रपाल सिंह, द्वारिका, सतीश जैन, आलोक जैन सहित दस आरोपियों की करीब 8.40 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कार्रवाई की है। इसमें मकान, गाड़ी, जमीन सहित अन्य संपत्ति को कुर्क की गई है। कुर्की से पूर्व मुनादी कराई गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स और राजस्व विभाग की टीम शामिल है।