फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लो वोल्टेज का संकट, 20 हजार की आबादी को नहीं मिल पा रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोरी पेयजल परियोजना के जरिये होती है सप्लाई, अब नहीं चल पा रहीं मोटरें
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तहसील मड़ावरा अंतर्गत टोरी पेयजल परियोजना लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रही है। यहां पर लगभग एक माह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप बनी हुई है। इससे लगभग 20 हजार की आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए हैंडपंपों के सहारे बने हुए हैं। घरों में लगे नल शोपीस साबित हो रहे हैं।
जल जीवन मिशन हर घर जल नल योजना अंतर्गत टोरी पेयजल परियोजना बनाई गई है। इसमें बंडई बांध से परियोजना के अंतर्गत पानी लिया जा रहा है। इसमें चार हजार घरों की लगभग 20 हजार आबादी को पानी उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। जल निगम ने निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लगभग दो माह पूर्व पानी की सप्लाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

लेकिन, अब बीते डेढ़ माह से लो-वोल्टेज के कारण पेयजल आपूर्ति ठप बनी हुई है। लो वोल्टेज से मोटरें नियमित नहीं चल पा रही हैं। इससे टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। टंकी में पानी न पहुंचने से नलों में सप्लाई पूरी तरह से बाधित बनी हुई है। अब लोगों को पानी के लिए हैंडपंप व अन्य कूपों पर चल रही मोटरों से पानी जुटाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरूआत में नलों से पर्याप्त पानी मिलता था, लेकिन अब नलों से पानी की बूंद तक नहीं आ रही है।
विज्ञापन

-
टोरी पेयजल परियोजना को बिजली मुहैया कराई जा रही है। उनके पास कैपेसिटर होना चाहिए, जो नहीं है। स्टेबलाइजर लगाकर मोटर को चला सकते हैं। वर्तमान में सिंचाई का सीजन होने से ओवरलोड की समस्या हो रही है।
- राहुल सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें