फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को प्रेम मिले तो वह सुधरने में होंगे सफल: मुनिश्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों को प्रेम मिले तो वह सुधरने में होंगे सफल: मुनिश्री
विज्ञापन

ललितपुर। नवागढ़ तीर्थक्षेत्र में मुनिश्री सरलसागर महाराज ने कहा कि कैदियों को शारीरिक और मानसिक दंड देकर सुधारने की कोशिश की जाती है, यदि अपराधियों को प्रेम दिया जाए तो वह अपना जीवन सुधारने में ज्यादा सफल होता है। अपराधी को अपराधबोध कराना आवश्यक है। उच्च अधिकारियों को चाहिए कि किसी निरपराधी के साथ अन्याय न होने पाए। उन्होंने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चारों ओर हिंसा और अनैतिकता का वर्चस्व हो रहा है। ऐसे में कलम के साथ नैतिकता को बनाए रखना बड़ा मुश्किल है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने नवागढ़ तीर्थ के दर्शन किए और मुनिश्री से आशीर्वाद लिया। महामंत्री योगेंद्र जैन, राजकुमार, डॉ. सुनील संचय, अशोक मैनवार, सुरेंद्र सोजना, सोमचंद्र शास्त्री आदि ने प्रशस्ति पत्र, शॉल, माला, श्रीफल, तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संतों के दर्शन से प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मचारी जयनिशांत भैयाजी, अनिल अंचल, अजय बरया, सुनील वैद्य, वीरचंद्र जैन, डॉ एसपी पाठक, वृषभान सिंह राजपूत, ब्रजभूषण कटारे, पीआरओ राजकुमार वर्मा, सुमित चौबे, सुनील वैद्य, हल्के राजा, आनंदी लाल, कपूरचंद्र, डॉ विजय जैन, डॉ भरत गुढ़ा, राजाराम,धर्मेश, धीरेंद्र, अभिषेक जैन, कंछेदी लाल, मुन्ना लाल, यतींद्र, मनीष असाटी, चरण सिंह बुंदेला, अनिल पठा, संजय जैन, चंद्रभान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें