फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नियंत्रण खोया, छत से गिरा युवक, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। छत के रास्ते भूसा भरी डलिया लेते समय रविवार की रात अनियंत्रित होकर ग्राम गुगरवारा थाना बानपुर निवासी 37 वर्षीय सुनील कुमार नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजन मेडिकल कॉलेज लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई देवेंद्र ने बताया कि रविवार की रात को उसका भाई सुनील कुमार खेत पर रखे भूसा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर घर लेकर आया। छत पर खड़े होकर सुनील भूसा भरी डलियां को ले रहा था। इसी दौरान सुनील अनियंत्रित होकर छत से नीचे जमीन पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक सात बहनों का इकलौता भाई था और उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें