फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ॉकडाउन में मंडी के ढाई करोड़ राजस्व ो ला चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन के कारण नवीन कृषि उत्पादन मंडी को दो महीने में ढाई करोड़ रुपये के राजस्व की चपत लगी है। अप्रैल में एक करोड़ रुपये व मई में डेढ़ करोड़ रुपये के राजस्व की हानि पहुंची है। हालांकि, गल्ला व्यापारियों ने मंडी शुल्क की बकाया राशि के रूप में सिर्फ अस्सी लाख रुपये जमा किए हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन किया गया, जिसमें यातायात समेत कई सेवाएं बंद की गई थी। उद्योग धंधे भी बंद हो गए थे। सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए नवीन कृषि उत्पादन मंडी भी बंद की गई थी, जिससे व्यापारी अपना व्यापार नहीं कर सके।
गल्ला मंडी बंद होने से पल्लेदार व ट्रांसपोर्ट समेत कई अन्य कार्यों को कर रहे मजदूर बेरोजगार हो गए थे, मंडी बंद होने से गल्ला कारोबार प्रभावित हुआ। इससे शासन को प्रतिमाह लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व को भी चपत लग गई। किसानों को भी अपनी उपज बेचने के लिए परेशान होना पड़ा। कई किसान कर्ज तले दबे थे, जिनसे सूदखोर पैसों की मांग कर रहे थे। ऐसे में कई किसानों ने अपनी उपज को माटी मोल बेच दिया। कुछ व्यापारी भी किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे थे।
विज्ञापन

बाद में जिला प्रशासन ने गल्ला मंडी खोलने के निर्देश दिए, मंडी में सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए वाहनों के प्रवेश की संख्या सीमित कर दी गई थी, पर धीरे-धीरे संख्या बढ़ा दी गई। इससे मंडी प्रशासन को अप्रैल में पिछले वर्ष के लक्ष्य की अपेक्षा दो करोड़ रुपये मंडी शुल्क मिलने की संभावना थी, लेकिन कारोबार प्रभावित होने से मात्र एक करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। मई में मंडी प्रशासन को चार करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति का लक्ष्य था, लेकिन इस माह मंडी में आवक कम हुई और व्यापार भी कम हो सका। इससे मात्र ढाई करोड़ रुपये का राजस्व मिल सका। इससे मंडी को अप्रैल में पचास प्रतिशत राजस्व की चपत लगी तो मई में चालीस फीसदी आय प्रभावित रही। व्यापारियों का बकाया मंडी शुल्क अस्सी लाख रुपये जमा हो गया, इससे कुछ हद तक मंडी प्रशासन को राहत मिली।
विज्ञापन

--------
लॉकडाउन में गल्ला मंडी में कारोबार कम हुआ। इससे राजस्व का लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सका है। दो माह में लगभग ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्रभावित हुआ है।
- एसपी सिंह
अपर उपजिलाधिकारी/ प्रभारी मंडी सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें