ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वकर्मा झां समाज सेवा समिति के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शोभयात्रा निकली गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं गीत गाते हुए आगे चल रहीं थीं।
श्री तुवन मंदिर प्रांगण से निकाली गई शोभायात्रा सदर कोतवाली, तहसील तिराहा, घंटाघर प्रांगण, सावरकर चौक, तालाबपुरा, साईं मंदिर होते हुए तुवन प्रांगण में ही समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा के चित्र रथ व हाथ ठेलों पर सवार थे। उनके पीछे महिलाएं मंगलगीत गाते हुए आगे बढ़ रही थी। बीच-बीच में धार्मिक गीतों पर महिलाओं व बच्चियों ने नृत्य किया।
आयोजन में विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष कपूर सिंह, रज्जन लाल झां, रामचरन, बृजकिशोर, गोकुल प्रसाद, श्याम सुंदर झां, लक्ष्मीनारायण झां, सुभाष झां, पूरन लाल झां, लक्ष्मनप्रसाद, सुनील कुमार, बालचंद्र, रामकिशन, द्वारिका, राकेश, जगदीश, बद्रीप्रसाद, रामलाल झां, जगदीश प्रसाद, पप्पू झां, रामसिंह, सियाराम, जगदीश प्रसाद, बृजेश झां, संतोष, रामरतन माते, ग्यासीलाल, गनेश प्रसाद, नाथूलाल, प्यारेलाल, भूपेंद्र सिंह, भगवान दास, जीवन झां, लखनलाल, प्रकाश, दाताराम, शिवलाल, तुलसीनगर, संतोष कुमार, विनोद कुमार नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, विश्वकर्मा (जांगिड़) बंधुओं ने बृहस्पतिवार को अजीतापुरा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा का अभिषेक व पूजन किया। साथ ही विश्वकर्मा चालीसा हवन किया। कार्यक्रम में रामनारायण, घनश्याम, गोरख सिंह, अनुराग जैन, कमलेश कुमार, भगवानदास, मनीष ठेकेदार, डा. नाथूराम, छिंगेलाल, महेश कुमार, हरचरन, कमलेश कुमार, सुंदरलाल, मुकेश कुमार, रामगुलाम, संदीप कुमार, कमल कुमार, अनिल, मनीष, रामबगस, संतोष, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विधि विधान से हुई पूजा अर्चना
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसमें शिक्षक व विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आयोजन का शुभारंभ प्रधानाचार्य मान सिंह भारती, दिनेश यादव, विष्णु कुमार, अनुप कुमार आदि ने विश्वकर्मा पूजा व हवन से किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने हवन में आहुतियां दी। आयोजन में झांसी से आए मोहन लाल सिंगरैया ने भगवान विश्वकर्मा को पहला इंजीनियर बताया और विद्यार्थियों को समझाया कि डिग्री लेकर संस्थान से सीखे अनुभव से समाज को लाभ दिलाएं। आयोजन में शिक्षक, शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।