फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशरथ के घर जन्मे श्रीराम, मनाई नवमी

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। श्रीराम नवमी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया गया। मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव हुआ श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए। भगवान श्रीराम के जन्म के दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में लगी रही। श्रीराम जन्मोत्सव प्रमुख मंदिर मोहल्ला चौबयाना स्थित श्रीरघुनाथजी बड़ा मंदिर में मनाया गया। मंदिर में विराजमान भगवान श्रीराम का शृंगार किया गया। दिन में बारह बजे श्रीराम जन्म हुआ। मंदिर के कपाट खोलकर भगवान को पालने में विराजमान किया गया। भगवान का प्रकटोत्सव मनाने के लिए परंपरा अनुसार भगवान रघुनाथजी को पुराने मंदिर से बाहर चबूतरे पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ पालने में विराजमान किया गया। इसकेे बाद मंदिर में भगवान की आरती हुई। मंदिर में भजन कीर्तन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर रमेश चंद चौबे, संजय चौबे, शिवप्रसाद श्रोतीय, ओमकार पाराशर, रमाकांत चौबे, श्यामाकांत चौबे, दिनेश गोस्वामी, अनुराग चौबे, मनीष चौबे, पिंकू पाराशर, अशोक गोस्वामी, राहुल चौबे, अभय चौबे, आशीष चौबे, कपिल चौबे, शैलेंद्र देवलिया, कौस्तुभ चौबे, बल्लू चौबे, रवि मिश्रा, बृजेश देवलिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार घंटाघर स्थित श्री जगदीश मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। पुजारी मुरारीलाल पुरोहित व अन्य श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम कराए। मुख्य यजमान चंद्रविनोद हुंडैत ने मंदिर में पूजन, हवन व धार्मिक आयोजन कराए।  मोहल्ल रावरपुरा स्थित श्री मुरलीधर मंदिर, श्रीनृसिंह मंदिर, रामराजा मंदिर, पुलिस लाइन, मदनमोहनजी मंदिर, धनुुषधारी मंदिर, श्रीमार्कंडेश्वर मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रीराम प्रकटोत्सव मनाया गया। इसके साथ ही शनिवार को नवरात्र की अष्टमी और रामनवमी एक साथ होने के कारण देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं द्वारा पूजन-अर्चन किया गया। जबकि, घरों में विधि विधान से अष्टमी व नवमी का पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें