फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी को चेक लेने भेज दिया विकासखंड, फिर घर में घुसकर लूट ले गए नकदी और जेवरात

विज्ञापन
police2.jpg - फोटो : police2.jpg
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा करीला में बाइक से आए दो शातिर बदमाशों ने एक परिवार को अपने जाल में फंसाकर घर में रखी 10 हजार की नकदी एवं जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने शौचालय का चेक आने का झांसा देकर पति-पत्नी को विकासखंड कार्यालय भेज दिया, बाद में लौटकर घर में घुस गए और नकदी व जेवरात लूट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस सोमवार को हजारिया महादेव मंदिर के समीप बाइक सवार महिला से पर्स छीनने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी थी कि मंगलवार को यह दूसरी वारदात हो गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने ग्राम सभा खांदी के मजरा करीला में बाइक सवार बदमाश एक युवक के घर पहुंचे और शौचालय का पैसा आने के नाम पर 10 हजार की नकदी और जेवरात लूट कर फरार हो गए। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
करीला निवासी अशोक पुत्र तिज्जे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोपहर में लगभग 12 बजे वह अपने घर पर था। उसी समय दो व्यक्ति काले रंग की बाइक से उसके यहां आए और बोले कि तुम्हारा आवास बन गया है। तुम्हारे घर में शौचालय के निर्माण के लिए सुमन के नाम से विकास खंड में एक चेक आया है। जिसे तुम विकासखंड पर जाकर प्राप्त कर लो। वह अपनी पत्नी सुमन के साथ विकास खंड चले गए। इसके बाद वह दोनों बदमाश दोबारा उसके घर पहुंचे और बच्चों से कागज मांगने की बात कहते हुए घर के अंदर घुस गए। बदमाशों ने अटैची से पायलें, करदौनी आदि जेवरात के अलावा 10 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और भाग गए। पीड़ित के अनुसार उसके बच्चों ने जब इसका विरोध किया तो वह उन्हें धमकाने लगे। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित न तो बाइक का नंबर बता पा रहा है और न ही बदमाशों का हुलिया। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जान पहचान वाले हो सकते हैं बदमाश
तालबेहट। बदमाशों ने जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया उससे लगता है कि बदमाश आसपास के जान पहचान वाले रहे होंगे। जिन्हें पीड़ित परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। पीड़ित की पत्नी का नाम क्या है। उसका आवास बन चुका है और शौचालय अभी बनना अधूरा है आदि जानकारी बदमाशों को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें