फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन बड़ाना जरुरी

विज्ञापन
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में जिले के जागरुक नागरिक 15 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन किये जाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिले में 15 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन होने से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। सोमवार तक जनपद में भी कोरोना वायरस ने करीब कुुल सवा सौ लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दिन- प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों की एक ही मांग है कि जनपद में कम से कम पंद्रह दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन बहुत जरुरी है। लोगों का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संपूण लॉकडाउन जरूरी है। जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं की वस्तुओं को छोड़कर बाजार की सभी दुकानें बंद की जाएं और लोगों के फालतू में बाहर निकलने में रोक लगाई जाए। क्योंकि तेजी से बनती कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने का एकमात्र उपाय संपूर्ण लॉकडाउन ही है।
-------------------------------------------
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब हर हाल में संपूर्ण लॉकडाउन होना चाहिए जिसकी अवधि कम कम पंद्रह दिन हो। लॉकडाउन लगाने के साथ- साथ इसका सख्ती से पालन कराने की भी अत्यंत आवश्यकता है।
विज्ञापन

- अनिल बड़ौनिया
----------------------------
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण बह़ुत तेजी से फैलने लगा है। अब ऐसे में प्रशासन को सख्ती दिखाने की आवश्यकता है एवं स्वविवेक से पंद्रह दिन का लॉकडाउन लगाना चाहिए। जिससे कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
- अजीज कुरैशी
------------------------
कोरोना वायरस के प्रति लोग गंभीर नहीं हैं, और बेपरवाह होकर भीड़ लगाते हैं। बाजारों में न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जाता है और न ही ज्यादातर लोग मास्क का प्रयोग करते हैं।प्रशासन को पंद्रह दिन का लॉकडाउन लगाना चाहिए।
- आलोक शांडिल्य
------------------------
संपूर्ण लॉकडाउन के समय हमारा जनपद पूरी तरह सुरक्षित था, और लॉकडाउन होने के कारण संक्रमण फैलता भी नहीं हैं। अब बिना देरी के प्रशासन को जिले में 15 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लेना चाहिए।
विज्ञापन

- महेंद्र धोनी
------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें