फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल के 11 महीनों में हुए 40,570 वाहनों के चालान, 165 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना काल के दौरान पुलिस व यातायात विभाग द्वारा जिले में 11 महीनों में 40,570 वाहनों के चालान किए गए हैं जबकि 165 वाहन सीज हुए हैं। चालान से दो करोड़ 75 लाख रुपये की वसूली भी की गई है। वहीं, मास्क नहीं पहनने 53,354 लोगों के चालान काटकर उनसे 58 लाख 66 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई है।
विज्ञापन

बीते एक वर्ष में कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन एवं अन्य दिनों पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के तहत 11 महीनों में वाहनों के चालान काटने के साथ ही बिना मास्क पहने निकलने, रात में दस बजे के बाद कोविड नियमों का उल्लंघन कर घूमने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामलों में खूब चालान किए गए हैं। 11 मई 2020 से अब तक 40,570 वाहनों के चालान काटे गए हैं, जबकि 165 वाहन सीज किए गए हैं। वहीं मास्क नहीं पहनने पर 53, 354 लोगों के चालान काटे गए हैं। धारा 144 के उल्लंघन कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 108 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं दो पहिया वाहनों पर एक सवारी से अधिक बैठाए जाने पर 5,244 व्यक्तियों का चालान किया गया है और इनसे 13 लाख 87 हजार 550 रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि रात दस बजे के बाद घूमते पाए जाने पर 2,987 लोगों के चालान काटकर तीन लाख 78 हजार 950 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें