फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अब तक 128 लोगों पर हुई कार्रवाई, 57 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन शुरू होने से अब तक जनपद में विभिन्न थानों की पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले में 57 मुकदमे दर्ज कर लगभग 128 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अब तक 1750 से अधिक वाहनों के चालान हुए और 94 वाहनों को सीज भी किया गया।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस की लड़ाई में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए सख्ती बरती जा रही है। बार-बार कहने के बाद भी बिना कारण लोग घरों से बाहर गलियों में झुंड लगाकर खड़े हो रहे हैं और सड़कों पर बिना वजह वाहनों से घूम रहे हैं। ऐसे में जनपद में विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
लॉकडाउन के उल्लंघन में अब तक विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा धारा 188 के तहत 57 मुकदमे दर्ज किए हैं और इनमें 128 आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ न्यायिक कार्रवाई की गई है। जनपद की पुलिस ने अब तक लगभग 1750 से अधिक वाहनों के चालान किए हैं, तो वहीं लॉकडाउन के उल्लंघन में लगभग 94 वाहनों को सीज किया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गलियों में भी बिना वजह वाहनों से मिलने पर या फिर झुंड में खड़े होकर पंचायत लगाने पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। नोडल अधिकारियों द्वारा गलियों में घूमकर माइक से लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है, ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें