फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय पर लटका ताला, नकल-खसरा के लिए भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा। ब्लॉक मुख्यालय स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय में सुबह 11:02 बजे ताला लटका मिला। दोनों दरवाजों पर ताले लगे थे और कार्यालय के बाहर कोई सूचना बोर्ड नहीं था। दूर-दराज से आए किसान नकल, खसरा, खतौनी और चकबंदी संबंधी कार्यों के लिए परेशान हुए। ग्रामीणों ने बताया कि फसल के समय और बैंक के केसीसी, पीएम किसान तथा जमीन बंटवारे के लिए खसरा-नकल की सबसे अधिक जरूरत होती है। कार्यालय समय पर नहीं खुलने से किसानों के महत्वपूर्ण काम रुके हुए हैं। किसानों ने कार्यालय का समय निश्चित करने और अधिकारी का संपर्क नंबर व उपस्थिति का रोस्टर चस्पा करने की अपील की। इससे किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा।
0000000

मैं 15 किमी से आया हूं और तीसरी बार लौट रहा हूं। केसीसी के लिए नकल चाहिए थी। यहां कोई नहीं मिल रहा, ताला लगा हुआ है इस कार्यालय में कोई भी कर्मचारी नहीं बैठ रहे हैं।-पूरन सिंह पटेल, किसान सिंगेपुर
विज्ञापन

00000000
हम कई दिनों से चकबंदी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन यहां दोपहर तक कोई कर्मचारी नहीं आया। अधिकारियों से मांग है कि समय पर कार्यालय खुलवाया जाए।-कैलाश नारायन, किसान सिंगेपुर
विज्ञापन

000000
वर्जन

चकबंदी विभाग के कर्मचारियों से बात करके जानकारी ली जाएगी कि वह ब्लॉक परिसर में बने नवनिर्मित कार्यालय में क्यों नहीं बैठ रहे हैं, जानकारी प्राप्त करके उचित कार्यवाही की जाएगी।-घनश्याम भारती, उपजिलाधिकारी पाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें