फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी से लोन फ्रॉड : एसपी ने गहनता से जांच के लिए एसआईटी का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कूटरचित दस्तावेजों पर फाइनेंस कंपनी से कराया था 1.71 करोड़ रुपये का लोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बजाज फाइनेंस कंपनी से षडयंत्र कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी करने के मामले की गहनता से जांच करने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने एसआईटी गठित कर दी है।
फाइनेंस कंपनी के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला खुलकर सामने आने पर कोतवाली सदर पुलिस ने शानू उर्फ राशिद, रशीदा, रमाकांत रिछारिया, करण साहू, महेंद्र बरार, महेंद्र पटेल, अश्विनी यादव व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में झांसी में कंपनी के क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत नवनीत निवासी पटेल निवासी उरई और डायरेक्ट सेल एजेंट (डीएसए) के पद पर ललितपुर में कार्य करने वाले महेंद्र बरार निवासी मोहल्ला नेहरूनगर को गिरफ्तार कर लिया था। बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला खुलकर सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और पूरे मामले की गहना से जांच करने के लिए एसआईटी गठित कर दी है। गठित की गई एसआईटी में कोतवाली सदर में तैनात निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक कमेलश कुमार, अनुराग शर्मा, अंकित कौशिक, साइबर क्राइम थाना में तैनात गौतम पुनिया शामिल किए गए हैं। गठित की गई एसआईटी टीम को एसपी ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि इस पूरे मामले का पर्दाफाश और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। एसपी ने के निर्देश पर एसआईटी टीम इस केस की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


दो वांछितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित
फाइनेंस कंपनी से लोन फ्रॉड मामले में वांछित चल रहे शानू उर्फ राशि निवासी नेेहरू नगर व करन साहू निवासी मोहल्ला गांधीनगर की गिरफ्तारी पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस की टीमें इनामी वांछितों को गिरफ्तार करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


लोन फ्रॉड मामले में पांच सदस्यीय एसआईटी टीम को गठित किया गया है। टीम इस धोखाधाड़ी के केस की गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें