फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पीएम स्वनिधि योजना के 10 लाभार्थियों को वितरित किया ऋण प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के तिरुवनंतपुरम से प्रधानमंत्री के शुभारंभ का देखा सीधा प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्व.निधि) योजना के 10 लाभार्थियों को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाले ऋण से अपना व्यवसाय करें एवं समय से किश्तों का भुगतान कर मिलने वाले कैस बैक का लाभ उठाएं।
केरल के तिरुवनंतपुरम में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्व.निधि) योजना के लाभार्थियों के लिए क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और एक लाख लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में देखने के बाद जनपद के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। राज्यमंत्री ने कहा कि लॉक-डाउन के दौरान शहरी पथ विक्रेताओं की पूंजी लगभग समाप्त सी हो गई। इनको अपना काम फिर से शुरू करने के लिए ऋण की अति आवश्यकता महसूस की गई। जिसकी वजह से सरकार ने यह योजना एक जून 2020 को शुरू की गई थी। प्रथम चरण का समापन दिसंबर 2024 में होने के उपरांत द्वितीय चरण का सितंबर 2025 में शुरू हुआ। द्वितीय चरण में प्रथम ऋण पंद्रह हजार, द्वितीय ऋण 25 हजार और तृतीय ऋण 50 हजार रुपये प्रदान किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड से लाभार्थी न्यूनतम 10 हजार रुपये और अधिकतम 30 हजार रुपये की धनराशि निकासी कर सकता है, जिसे 50 दिन तक वापस करने पर ब्याज देय नहीं होगा। जनपद में अब तक प्रथम ऋण के 5170, द्वितीय ऋण के 1787 एवं तृतीय ऋण के 495 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा चुका है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने लाभार्थियों को इस योजना का लाभ लेकर व्यवसाय करने की बात कही। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी दयाशंकर, सीएमएम डूडा राकेश चंद्र त्रिपाठी, सीएलटीसी डूडा शशि कर्दम, रामनंदन सेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें