फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीचड़ में पानी भरने को मजबूर बछरईवासी

विज्ञापन
बछरई में कीचड़ से घिरा हैंडपंप - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
अर्जुनखिरिया। पाली तहसील के ग्राम बछरई में नाराहट रोड पर शांतिपुरा में लगे हैंडपंप के चारों ओर बरसात का कीचड़युक्त पानी जमा हो गया है। इसकी वजह हैंडपंप का प्लेटफार्म जमीन के लेबल से नीचा बनाना है। इस कारण मजबूरी में ग्रामीणों को कीचड़ में बरतन रखकर पानी भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रही है, जिससे बीमारियों से बचा जा सके। लेकिन, गांवों के जिम्मेदार लोग स्वच्छता की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम बछरई के शांतिपुरा में लगे हैंडपंप का प्लेटफार्म जमीन स्तर से नीच होने के कारण हैंडपंप का पानी नहीं निकल पा रहा है। सड़क के किनारे नाली नहीं होने से बरसात का पानी एकत्रित हो जाता है। उसी गंदे पानी से निकलकर हैंडपंप तक पहुंचना पड़ता है। कई बार विषैले कीड़े भी गंदे पानी में आ जाते हैं, जिससे महिलाओं को जोखिम उठाकर पानी भरना पड़ रहा है। गंदे पानी में कई प्रकार की संक्रमित बीमारी फैलाने वाले मक्खी, मच्छर पनप रहे हैं, जिससे गंभीर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
-----
हम लोग कई महीनों से इसी हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। बर्तन साफ करके ले जाते हैं, लेकिन पानी भरने के दौरान बाहर से गंदे हो जाते हैं।
- संगीता, बछरई
कई बार पानी भरते समय जहरीले कीड़े पानी के साथ आकर पैरों में टकरा जाते हैं। भरे पानी में चप्पल पहनकर भी नहीं जा पाते।
- सूरज
मोहल्लेवालों ने कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप के प्लेटफार्म को ऊंचा करने को कहा, लेकिन अभी तक नहीं किया गया।
- हरनारायण सिंह
बरसात में हैंडपंप से पानी भरना जोखिम भरा रहता। जलभराव के कारण हैंडपंप से गंदा पानी भी निकलने लगता है, जिसे पीने से बीमारियों का खतरा रहता है।
- हरनाम सिंह राजपूत
सड़क किनारे नाली निर्माण करने और हैंडपंप का एस्टीमेट बनवाकर भेजा था। यह काम कार्ययोजना में है, लेकिन पैसा नहीं आने कारण काम नहीं हो पा रहा है। जैसे ही पैसा आएगा, काम करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भान सिंह, ग्राम प्रधान बछरई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें