फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बसावटों को जोड़ने के लिए बनेंगे संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें संपर्क मार्ग नहीं है। ऐसी ग्राम पंचायतों की बसावटों को जोड़ने के लिए संपर्क बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
जनपद में 415 ग्राम पंचायतें हैं। इनके 261 बसावट (आबादी वाले ग्राम पंचायत में सम्मिलित गांव) हैं। इनमें कई ऐसे हैं, जो ग्राम पंचायतों से जुड़े नहीं हैं। स्कूल व ग्राम पंचायत में आने जाने के लिए ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे मजरों को चिह्नित किया जा रहा है। यहां संपर्क मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मजरों से ग्राम पंचायत तक पहुंचने के लिए यह योजना तैयार की जा रही है। सहायक पंचायत अधिकारी को सर्वे कर ऐसे मार्गों को चिह्नित कर सचिव के माध्यम से पीएमजेएसवाई विभाग को सौंपने का पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें