फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक और कार भिड़ीं, पिता-पुत्र जख्मी

Fri, 28 Apr 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। राजमार्ग पर टेकरी गांव के पास एक कार में मैजिक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सवार पिता-पुत्र बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं, कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूट गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मैजिक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


जबलपुर निवासी वीआरएस मारकान मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे के आसपास वह परिवार सहित कार क्रमांक एमपी- 04  सीक्यू- 6685 से जबलपुर जा रहे थे। टेकरी कट के पास एक मैजिक ने कार में जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में वीआरएस मारकान और पुत्र मयंक प्रताप सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। टक्कर से कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया।  मैजिक चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल सवारियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी तालबेहट भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें