फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ने डाला खलल

Sun, 12 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली ने डाला खलल - फोटो : demo
विज्ञापन
जनपद में रोस्टिंग और फाल्ट के चलते बार-बार बिजली गुल होती रही। बिजली ने चुनावी नतीजे जानने में खलल डाला। मतगणना स्थल पर भी कई बार बिजली गई। वहीं दोपहर बाद हवा चलने से पुलिस लाइन के पास हाइटेंशन तारों पर पेड़ गिर गया। इससे तीन फीडरों के अंतर्गत दो दर्जन से अधिक मुहल्लों की बिजली आपूर्ति दो घंटे तक ठप रही।       
विज्ञापन

गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित विभिन्न फीडरों की बिजली शनिवार को फाल्ट होते रहने से कई बार गुल हुई। फीडर नंबर एक के अंतर्गत मुहल्ला अजीतापुरा में शनिवार को सुबह 8.37 बजे हाइटेंशन तारों में फाल्ट आ गया, जिससे शहर के मुहल्ला इलाइट चौराहा, अंबेडकर पार्क, जेल चौराहा, अजीतापुरा, लकड़यापुुरा, सरदारपुरा, बड़ापुरा, तलैयापुरा, कसाईमंडी आदि मुहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मियों द्वारा फाल्ट सुधारकर करीब साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की की गई। 
वहीं शनिवार की दोपहर में करीब एक बजे से दो बजे तक तेज हवा चलने की वजह से हाइटेंशन तार आपस में टकराने और जंपर उड़ने से आधा दर्जन से अधिक बार मतगणना स्थल अमरपुर मंडी परिसर की बिजली की आंख मिचौली का खेल चलता रहा। इस वजह से घरों में चुनावी नतीजा देख रहे शहरवासियों को परेशान होना पड़ा। यह सिलसिला शहर में बिजली के बार-बार आने जाने के चलते दिन भर चलता रहा। 
विज्ञापन

 शनिवार को ही दोपहर में तीन बजे फीडर नंबर चार के अंतर्गत पुलिस लाइन के पास हाइटेंशन लाइनों पर एक पेड़ गिर गया। ेइससे सबस्टेशन में स्थापित फीडर नंबर चार की बीसीवी मशीन में जोरदार धमाका हो गया। इस वजह से फीडर नंबर पांच व नेहरुनगर की बिजली भी ठप हो गई, जो करीब दो घंटे बाद करीब सात बजे के बाद सुचारु हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें