फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नौतपा के दूसरे दिन लुकाछिपी का खेल खेलती रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। नौतपा के दूसरे दिन रविवार को भीषण गर्मी में भी लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली के आने जाने का क्रम जारी रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी दयनीय रही।
शनिवार रात में एक नंबर फीडर पर रामलीला मैदान के पास केबल में आग लग गई थी, जिससे एक घंटे बिजली ठप रही। इसके कुछ देर बाद फीडर नंबर दो पर स्टेशन रोड पर केबल में आग लगने से काफी देर तक बिजली बाधित रही। संविदा कर्मचारियों ने किसी तरह वहां बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। रविवार सुबह फीडर नंबर दो पर बर्फ फैक्टरी के पास एलटी केबल टूट गई। स्टेशन रोड पर शनिवार को आए फॉल्ट को दिन में ठीक करने के चलते काफी समय तक दो नंबर की बिजली बाधित रही। इसके चलते रविवार दिनभर बिजली लुकाछिपी का खेल खेलती रही। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारह बजे से नदारद एक दर्जन गांवों की बिजली
देवरान। भीषण गर्मी में विकास खंड बार अंतर्गत एक दर्जन गांवों की बिजली रविवार को ठप रहने से ग्रामीण परेशान रहे। ग्राम देवरान, कारीटोरन, इमिलिया, बरखिरिया, हनुपुरा, खजरा, बस्त्रावन, टोडी आदि गांवों की बिजली दोपहर 11 बजे चली गई, जो देर शाम तक नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें